जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर लाए गए 14 घोड़े गायब:अब तक 19 घोड़ों को हो चुकी है मौत

पशु चिकित्सा विभाग ने कहा- घोड़ा मालिक ले गया;

जबलपुर,यशभारत हैदराबाद से जबलपुर लाए गए 57 घोड़ों को लेकर नया खुलासा हुआ है। इनमें से अब तक 19 घोड़ों की मौत हो चुकी है। ऐसे में 38 घोड़े रैपुरा के अस्तबल में होने चाहिए थे, लेकिन गुरुवार को पशुपालन विभाग की गिनती में पता चला कि 14 घोड़े गायब हैं। इस मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में केस भी पेंडिंग है।

मई 2025 में रायपुर निवासी सचिन तिवारी ने ट्रकों के माध्यम से 57 घोड़ों को हैदराबाद से जबलपुर लाया और उन्हें पनागर के रैपुरा स्थित फॉर्म हाउस में रखा। धीरे-धीरे 19 घोड़ों की मौत हो गई। तत्कालीन कलेक्टर दीपक सक्सेना ने इस मामले की जांच कराई थी, लेकिन सही जानकारी नहीं मिल पाई कि घोड़े क्यों और किस उद्देश्य से हैदराबाद से लाए गए थे।

पशु चिकित्सा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर ने बताया कि वर्तमान में 14 घोड़े लापता हैं। डिप्टी डायरेक्टर डॉ प्रफुल्ल मून के मुताबिक सचिन तिवारी ने 14 घोड़े किसी और अन्य स्थान पर रख दिए हैं, जिसको लेकर पत्राचार भी किया गया लेकिन सचिन तिवारी ने उसका जवाब नहीं दिया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में हॉर्सफार्म हाउस में 23 घोड़े उपलब्ध हैं, जिनकी सतत निगरानी भी की जा रही है वर्तमान में सभी घोड़े स्वस्थ हैं।

कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं। कलेक्टर का कहना है कि वेटरनरी की टीम को मौके पर भेज कर जांच करवाई जाएगी, इससे पहले घोड़े के मालिक सचिन तिवारी को भी नोटिस देकर जवाब मांगा गया था, लेकिन उन्होंने जानकारी नहीं दी है, आज एक बार फिर से वेटरनरी की टीम को मौके पर भेज कर सचिन तिवारी से पूछताछ की जाएगी कि आखिर घोड़े कहां गायब हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button