भोपाल
पटाखा गन चेक करते समय 11 साल के बच्चे की आँख डैमेज

पटाखा गन चेक करते समय 11 साल के बच्चे की आँख डैमेज
भोपाल, यशभारत। राजधानी में एक 11 वर्षीय बच्चे की आँख की पलकें पटाखा गन चेक करने के दौरान जल गईं, जिससे उसकी पुतली (आँख) पर सफेदी (ल्यूकोकोरिया) छा गई है
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार रात को यह हादसा तब हुआ, जब बच्चा पटाखा गन को लोड करने के बाद ‘चेक’ कर रहा था। उसी वक्त गन से फायर हो गया और पटाखा सीधे उसकी आँख में लगा। जीएमसी के नेत्र विभाग ने बच्चे को प्राथमिक उपचार दिया है और आँख को बचाने के लिए शनिवार को विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा सर्जरी की जाएगी।







