जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

बंद कमरे में बैठक और समझाइश सड़क पर स्थिति वही

जबलपुर,यशभारत। शहर में दौड़ रहे ऑटो और ई-रिक्शा का चलन कुछ ज्यादा ही हद तक बढ़ गया है, जिसके चलते अब आम नागरिकों को काफी  परेशानियां हो रही है। जिसके चलते रोजाना ही इन ई- रिक्शा की धमा चौकड़ी और ऑटो चालकों की मनमानी से ट्रैफिक जाम की समस्या पैदा हो रही है। वहीं हाल ही में पुलिस कंट्रोल रूम में यातायात पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी ई- रिक्शा और ऑटो चालकों के अध्यक्ष के साथ बैठक ली गई थी।  जिसमें सभी चालकों को समझाइश और नियम से ऑटो चालने के लिए कहा गया था। परंतु बंद कमरे में बैठकर दी गई समझाइश और बताए गए नियम सिर्फ वही तक ही सीमित रह गए हैं। जबकि सड$क पर स्थित अभी वहीं जस की तस बनी हुई है,जिसके चलते सभी नियम कानून धरे के धरे रह गए हैं।

यातायात विभाग ने ली थी बैठक, बताए थे नियम
उल्लेखनीय है कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने व सड$क दुर्घटनाओं में कभी लाये जाने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात  की उपस्थित में जिला पुलिस कन्ट्रोल रूम जबलपुर में आटो,आपे,ई रिक्शा संघ के अध्यक्ष,सदस्यों की मीटिंग की गई। बैठक में आटो,आपे संघ के अध्यक्ष, सदस्यों, मालिकों को शहर में चलने वाले आटो,आपे के चलने के नियमों से अवगत कराया गया थी। लेकिन बैठक के दौरान बताए गए नियम कानून बैठक तक ही सीमित रह गए,जबकि सड$क पर स्थिति अभी भी नियमों की विपरीत बनी हुई है।
स्थिति में नहीं कोई सुधार
यातायात विभाग द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कई तरह के नियम कानून के साथ-साथ समझाइए भी दी गई थी।  परंतु स्थिति में अभी तक कोई भी परिवर्तन नहीं आया है। जिसके चलते ई रिक्शा,ऑटो चालकों की धमा चौकड़ी लगातार मची हुई है। वहीं शहर में इन्हीं की मनमानी के कारण कई जगह पर रोजाना ट्रैफिक जाम लग रहा है। खासतौर पर मुख्य बाजारों में इनकी संख्या अधिक दिखाई देती है,जो की बीच सड$क पर खड़े होकर सवारी बैठाते हैं और लगातार नियमों की अवहेलना कर रहे हैं। जिससे आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel