सतना। रात्रि गश्ती के दौरान वन विभाग की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बीट सढेरा के पास कुछ लोग करंट लगाकर वन्यजीवों का शिकार करने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही गश्ती दल मौके पर पहुंचा।
जांच में सामने आया कि शिकारियों ने 11 केवी विद्युत लाइन से जीआई वायर और बांस की खूंटियों की मदद से तार जंगल क्षेत्र तक बिछा रखा था, ताकि जानवर करंट में फंसकर मर जाएं।
वन विभाग की टीम ने लाइव वायर डिटेक्टर की मदद से वायर का कनेक्शन तुरंत डिस्कनेक्ट कर बड़ी दुर्घटना टाल दी।
इस कार्यवाही वन परिक्षेत्र अधिकारी मैहर शुभम खरे परिक्षेत्र सहायक राम निवास रावत परिक्षेत्र सहायक भदनपुर शिव कुमार वर्मा बीट गार्ड झुकेही सुशील पांडेय बीट गार्ड सगमनिया अखिलेश अहिरवार बीट गार्ड धनवाही बाल्मिकी कोल बीट गार्ड बम्हनी के.सी. मिश्रा शामिल रहे।
Back to top button