रीवा l कक्षा-11 में पढने वाली छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की है। जांच में जुटी पुलिस को छात्रा की एक डायरी मिली है, जिसमें वह प्रतिदिन की गतिविधियों को लिखती थी। इसके साथ ही मोबाइल भी बरामद किया है। छात्रा के सुसाइड का राज खोजने के लिए पुलिस जुटी है। परिजन का आरोप है कि स्कूल में टॉर्चर होकर यह कदम उठाया है।
जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र में हुई सुसाइड की घटना को लेकर जांच में जुटी पुलिस कोछात्रा द्वारा लिखी जाने वाली डेली डायरी में स्कूल के टीचर को लेकर जो शब्द लिखे मिले हैं, वे कई सवाल खड़े कर रहे हैं।
उधर मृतका की बहन ने सहपाठी छात्र की वजह से सुसाइड किए जाने की शंका जताई, लेकिन पुलिस को प्रारंभिक जांच में ऐसा कुछ नहीं मिला।
मूल वजह जानने जांच जारी
टीआई विकास कपीस ने बताया कि छात्रा द्वारा सुसाइड किए जाने की घटना की जांच की जा रही है। कई लोगों से पूछताछ की गई है। सुसाइड की मूल वजह अभी तक सामने नहीं आई है। छात्रा द्वारा लिखी जाने वाली डायरी और मोबाइल की बारीकी से जांच की जा रही है।