DelhiJammuउत्तर प्रदेशदिल्ली/नोएडादेशविदेश

उत्तर प्रदेश में 1000 से 1200 पाकिस्तानी नागरिक

वापस भेजने की तैयारी शुरू

लखनऊ: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करने के फैसले के बाद, उत्तर प्रदेश में भी इन नागरिकों को वापस भेजने की तैयारी शुरू हो गई है। यूपी पुलिस के उच्च अधिकारियों के अनुसार, प्रदेश में लगभग 1000 से 1200 पाकिस्तानी नागरिक मौजूद हैं, जिन्हें वापस भेजा जाएगा।download 11

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल उन्हें केंद्र सरकार से इस संबंध में आधिकारिक आदेश का इंतजार है। आदेश मिलते ही इन पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, पहलगाम हमले के समय लखनऊ में 421 पाकिस्तानी नागरिक थे। इनमें से 8 के पास शॉर्ट टर्म वीजा था, जिनमें से 5 नागरिक अब तक वापस जा चुके हैं। शेष 413 नागरिकों के पास लॉन्ग टर्म वीजा है। इन लॉन्ग टर्म वीजा धारकों में पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू भी शामिल हैं। विदेश मंत्रालय के स्पष्टीकरण के अनुसार, हिंदू पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द नहीं किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, कुछ पाकिस्तानी महिलाओं के पास भी लॉन्ग टर्म वीजा है, जिनकी शादी भारतीय नागरिकों से हुई है।

इस बीच, गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों

download 10 के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बात कर अपने-अपने राज्यों में मौजूद पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करने और उन्हें शीघ्र वापस भेजने के निर्देश दिए हैं।

भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, सभी मौजूदा वैध वीजा 27 अप्रैल 2025 से तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं। मेडिकल वीजा धारकों को 29 अप्रैल 2025 तक भारत छोड़ना होगा। संशोधित वीजा अवधि समाप्त होने से पहले सभी पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ना अनिवार्य है।  download 12

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu