सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ राज्य शासन के वित्त विभाग ने नगर निगम सागर में पदस्थ उपायुक्त (वित्त) हेमलता पटेल को संभागीय कार्यालय कोष एवं लेखा में संयुक्त संचालक के पद पर पदस्थ किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
शासन के वित्त विभाग द्वारा देर शाम जारी किए गए उक्त आदेश के बाद हेमलता पटेल सोमवार को कोष एवं लेखा के संभागीय कार्यालय पहुंचकर अपना नया प्रभार ग्रहण करेंगी।
संभाग के कोष एवं लेखा कार्यालय में पदस्थ की गई संयुक्त संचालक हेमलता पटेल नगर निगम में उपायुक्त पदस्थ होने के पूर्व बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में प्रशासनिक अधिकारी (वित्त) के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी है।
Back to top button