देश
हार्ट अटैक : ड्यूटी के दौरान प्रधान आरक्षक की मौत…. सीने में उठा तेज दर्द…. चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

सतना l कोलगवां थाना में माहौल उस वक्त मातम में तब्दील हो गया जब पदस्थ प्रधान आरक्षक की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत गई। उन्हें तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। उनके गृहग्राम में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।
प्रधान आरक्षक शिव प्रसाद साकेत शाम लगभग 4 बजे कुर्सी पर बैठकर नियमित काम में लगे थे। इसी दौरान उन्हें सीने में तेज दर्द उठा और वे अचानक गिर पड़े। थाने में मौजूद स्टाफ ने तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संभवतः मौत का कारण हार्ट अटैक है। वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद सामने आएगा।







