देश

हादसा : एनकेजे सी-केबिन के समीप रेलवे कर्मचारी की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत, 12 साल से देख रहे थे ट्रैक मेंटनेंस का काम

कटनी, यशभारत । कटनी-एनकेजे थाना क्षेत्र के सी-केबिन के समीप एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां बिलासपुर की ओर से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे के एक कार्यरत कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद रेल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान रविंद्र बहादुर दुबे (41 वर्ष) पुत्र बिंदेश्वरी प्रसाद दुबे, निवासी एनकेजे, के रूप में हुई है। वह पिछले 12 वर्षों से ट्रैक मेंटेनर के पद पर कार्यरत थे। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह रविंद्र बहादुर दुबे रोज की तरह सी-केबिन के समीप लाइन पर मेंटेनेंस (NI वर्क) कर रहे थे। परिजनों और पुलिस के अनुसार, वह रेल लाइन पर नट-बोल्ट दुरुस्त करने के कार्य में लगे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार मालगाड़ी के आने पर जब वे लाइन क्रॉस कर रहे थे, तभी ट्रेन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। जीआरपी कटनी के एएसआई डीपी मिश्रा ने बताया कि कंट्रोल रूम से कर्मचारी के ट्रेन से टकराने की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर रवाना हुई। मौके पर पंचनामा तैयार कर मर्ग कायम कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि हादसा ट्रैक क्रॉस करते समय हुआ।IMG 20251127 WA0769

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button