मध्य प्रदेशराज्य

हरी मिर्च लोड ट्रक बन गया आग का गोला : मच गया हड़कंप

Table of Contents

सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के छपारा थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे 44 के समीप गुप्ता ढाबा के नजदीक एक ट्रक में भीषण आग लग गई। जिसके कारण ट्रक धू धू कर जलने लगा।

जानकारी के अनुसार एक ट्रक में हरी मिर्च लोड थी जो नागपुर से दिल्ली ले जाई जा रही थी। जब ट्रक ड्राइवर ने नेशनल हाईवे 44 के समीप गुप्ता ढाबा के नजदीक ट्रक को खड़ा कर दिया और खाना खाने लगा तो ट्रक में अचानक आग लग गई। घटना की जानकारी लोगो ने छपारा पुलिस और दमकल वाहन में दी। सूचना मिलते ही छपारा पुलिस और दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगो की मदद से आग पर काबू पाया गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ट्रक में आग कैसे लगी। घटना की जांच में छपारा पुलिस जुटी है। ट्रक ड्राइवर तारीख खान ने बताया कि रात्रि लगभग 3 बजे यह घटना घटित हुई। कुछ ही देर बाद दमकल वाहन लेकर दमकल वाहन चालक रविंद्र पटेल उर्फ मोनू मौके पर पहुंच गए। यदि समय से नहीं पहुंचते तो ट्रक में आजजनी से भारी नुकसान हो सकता था। जिस स्थान पर यह घटना घटित हुई वहां लोगो व वाहनों का आना जाना अधिक होता है, घटना के समय यदि अन्य वाहनों में आग फेल जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button