जबलपुरमध्य प्रदेश

हनुमानताल में मजाक पसंद ना होने पर घर में घुसकर मारपीट : पड़ोसी ने कहा-मैं रोज-रोज थोड़ी ही करता हूं….

जबलपुर , यशभारत। हनुमानताल के बड़ी मदार टेकरी में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जिसमें पड़ोसी ने युवक के बडे भाई से मजाक किया, जब छोटे भाई ने कहा कि उसे पसंद नहीं है कि कोई भद्दा मजाक करे। जिसके बाद पड़ोसी आग बबूला हो गया और घर में घुसकर जमकर मारपीट कर दी। उसका तर्क था कि वह रोज-रोज थोड़े ही मजाक करता हैं। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर, आरोपी की तलाश में जुटी हैै।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि रोहित चौधरी पिता भोला 23 साल निवासी बड़ी मदार टेकरी ने बताया कि पड़ोस में ही रहने वाला विलियम चौधरी उसके बड़े भाई से मजाक कर रहा था। उसने मना किया तो घर में जमकर गालीगलौच कर दी। जब उसने विरोध किया तो घर में घुसकर जमकर मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button