जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

हड्डियों से लदा ट्रक पलटा

माढ़ोताल थाने में मामला दर्ज, जांच जारी

जबलपुर, यशभारत। कटंगी बायपास के बेदनपुल के समीप एक बड़ा हादसा होने से बच गया। दरसल गोसलपुर से धूमा सिवनी जानवरों की हड्डी लोड कर जा रहे ट्रक का पहला चाक निकलकर भाग गया। जिसकी वजह से ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। जिसके बाद माढ़ोताल पुलिस ने मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।

पुलिस ने बताया कि सूचना मिली कि कटंगी बायपास के बेदनपुल पर एक ट्रक पलट गया। मौके पर जाकर देखा तो ट्रक में जानवरों की हड्डियां लोड थी। ट्रक चालक से पूछताछ गई तो उसने अपना नाम नजीर अहमद बताते हुए जानकारी दी कि वह गोसलपुर से जानवरों की हडडी लोड करके धूमा जा रहा था। बेदनपुर पुल के पास ट्रक का एक चका खुल गया जिसकी वजह से ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button