जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ गोपाल कृष्ण “आज़ाद” की धर्मपत्नी श्रीमती जानकी बाई गुप्ता का निधन : अंतिम यात्रा आज शाम 4 बजे

सागर यश भारत संभागीय ब्यूरो/ स्वतंत्रता संग्राम की अमूल्य धरोहर के रूप में विख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ गोपाल कृष्ण “आज़ाद” की धर्मपत्नी श्रीमती जानकी बाई गुप्ता का निधन हो गया है। उनकी अंतिम यात्रा चमेली चौक स्थित निज निवास से आज 01अक्टूबर को शाम 4 बजे नरयावली नाका मुक्तिधाम सागर के लिए प्रस्थान करेगी।

देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले स्व डॉ गोपाल कृष्ण “आज़ाद” की धर्मपत्नी श्रीमती जानकी बाई गुप्ता बेहद धार्मिक प्रवृति की विदुषी महिला रही हैं। वे अपने पीछे सुकृषि देव गुप्ता, महेंद्र मधु गुप्ता, प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, योगेंद्र गुप्ता, कांग्रेस नेता और समाजसेवी प्रदीप पप्पू गुप्ता ,सुशील गुप्ता समेत भरपूरा बंदूक वाला परिवार छोड़कर अनंत यात्रा पर देवलोक गमन कर गयीं हैं। उनके निधन के समाचार से यश भारत परिवार समेत अनेक लोगों ने दुःख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि व संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button