जबलपुरमध्य प्रदेश

स्टोप में खाना बनाते समय झुलसी वृद्धा : परिजनों को पुकारते-पुकारते निकल गए प्राण

जबलपुर, यशभारत। हनुमानताल के सिद्ध बाबा में एक वृद्धा स्टोप में खाना पका रही थी। लेकिन इसी दौरान आग महिला की साड़ी में लग गयी और देखते ही देखते घर से धुएं का गुबार निगलने लगा। जब आसपास के लोगों ने वृद्धा की चीखों को सुना तो दौड़कर उसके पास पहुंचे, लेकिन तब तक वृद्धा अपनों को पुकारते-पुकारते लगभग 80 फीसदी झुलस चुकी थी। जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग कायम कर, मामला जांच में लिया है।

हनुमानताल थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कला बाई पति कंधी लाल 70 वर्ष सिद््ध बाबा की निवासी है। कल वह अपने घर में खाना पका रही थी, इसी दौरान आग लग गयी। जिस वक्त यह घटना हुई घर में कोई नहीं था। जिसने इलाज के बाद दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button