सिहोरा रामयज्ञ में जा रहे बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौत : पीछे से बाइक सवार ने मारी टक्कर, साथी घायल

जबलपुर, यशभारत। सिहोरा के बाबा ताल में चल रहे रामयज्ञ में जा रहे दो बाइक सवारों को पीछे से आ रही एक तेज रफ्चार बाइक सवार के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। तो वहीं बाइक के पीछे बैठा युवक भी घायल हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
पुलिस ने बताया कि राकेश दुबे 74 वर्ष निवासी सैय्यद बाबा की टोरिया ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा दिवांशु उर्फ विक्की दुबे 21वर्ष एचएफ डीलक्स बाइक क्रमांक एमपी 20 एन एल 7629 से अपने साथी रवी रजक निवासी सिहोरा के साथ घर से रात लगभग 11 बजे बाबा ताल सिहोरा में हो रहे रामयज्ञ में घूमने जा रहा था । वह जैसे ही रेस्ट हाउस के सामने पहुंचा, सिहोरा तरफ से आ रही बाइक क्रमांक एमपी 20 एन व्ही 2499 के चालक ने बेटे की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उसका बेटा दिवांशु उर्फ विक्की दुबे एंव रवी रजक दोनों गिर गये। दिवांशु को सिर में तथा रवी रजक को चेहरे में चोट आ गयी। स्थानीयजनों ने तत्काल 108 एम्ब्यूलेंस से दोनों घायलों को उपचार हेतु शासकीय सिहोरा अस्पताल भिजवाया गया , उसे घटना की जानकारी प्रदीप दुबे द्वारा मिलने पर वह तत्काल सिहोरा अस्पताल पहुंचा जहॉ डाक्टर ने उसके बेटे दिवांशु उर्फ विक्की दुबे को मृत घोषित कर दिया। पंचनामा कायज़्वाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये के खिलाफ मामला कायम किया गया है।







