जबलपुरमध्य प्रदेश

सिविल लाइन में मिली वृद्धा की लाश : कोचिंग पढ़ाती थी, अकेली रहकर कर रही थी गुजर-बसर

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जबलपुर, यशभारत। सिविल लाइन के हंसा अपार्टमेंट में रविवार की दरमियानी रात एक वृद्ध महिला का कमरे में शव मिलने से हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने जब देखा कि वृद्धा ने कल से कमरे का दरबाजा नहीं खोला है तो शक हुआ। जिसके बाद अंदर जाकर देखा तो आवक रह गए। महिला अचेत अवस्था में पड़ी थी। जिसके बाद फौरन पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी महेन्द्र मिश्रा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दरमियानी रात सूचना मिली कि हंसा अपार्टमेंट में एक वृद्धा की मौत हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि मृतिका मीना डोसाभाई उम्र 87 साल निवासी सिविल लाइन में अकेली रहती थी। उनके परिजन पचपेड़ी में रहते थे। महिला यहां रहकर कोचिंग चलाती थी।

क्षेत्र में हड़कंप
जानकारी अनुसार जैसे ही महिला का शव बरामद हुआ क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी। वहीं, पुलिस ने बताया कि पड़ताल के दौरान पता चला है कि महिला लंबे समय से हार्ट पेशेन्ट थी और बॉडी में कहीं पर भी चोट या खरोच के निशान नहीं पाए गए है। मर्ग कायम कर, मामले की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu