जबलपुरमध्य प्रदेश

सिवनी की 5 बालिका व 4 बालक मलखम् खिलाड़ी भोपाल में करेंगे प्रदर्शन :  अखिल भारतीय प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा,कल से 8 जनवरी तक होगा आयोजन

सिवनी यश भारत:- शासकीय महाविद्यालय के 4 बालक और 5 महिला मलखम् खिलाड़ी भोपाल में आयोजित अखिल भारतीय प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा लेंगे। क्रीड़ाअधिकारी के सी बापू राउर ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के खेल कैलेंडर के परिपालन में संभाग मलखम प्रतियोगिता के आयोजन का दायित्व प्रधानमंत्री कालेज ऑफ एक्सिलेंस सिवनी को दिया गया था। प्रतियोगिता उपरांत चयनित दल अखिल भारतीय प्रतियोगिता हेतू 5 जनवरी से 8 जनवरी तक आयोजित लक्ष्मी नारायण कालेज ऑफ टेक्नोलॉजी भोपाल में सहभागिता करेंगे। इस दल में पुरुष वर्ग में सिवनी के 4 खिलाड़ी 1 बालाघाट 1 छिन्दवाड़ा से दल में शामिल हुए हैं। जिसमे कपिल बघेल, साहिल माहुले, महेंद्र बघेल, विवेक बघेल, यशकर त्रिपाठी, निखिल चौरे महिला वर्ग में सिवनी से 5 खिलाड़ी नीलू बघेल, सलोनी बघेल, शीतल डहेरिया, राखी बघेल, अमृता चौधरी, निशा चौधरी मलखम्ब दल में शामिल हुए है। दल के साथ मैनेजर व कोच में डॉ दिनेश वर्मा,मनीष परिहार,शिवानी साहू दल के साथ शामिल हुए है।

इस दल को रेलवे स्टेशन सिवनी पहुँच कर पीजी कालेज सिवनी जनभागीदारी अध्यक्ष ने पहुँचकर मलखम दल को अखिल भारतीय मलखम प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं। और प्राचार्य डॉ रविशंकर नाग व क्रीड़ाअधिकारी के सी बापू राउर,डॉ कमलेश टेम्भरे,डॉ कादिर खान,डॉ मधु भदौरिया,डॉ सायमा सरदेशमुख सहित महाविद्यालय परिवार के सदस्यों ने बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button