इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

सिवनी की दो और बालाघाट-दमोह की एक-एक पंचायत में महिला राज

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जबलपुर । पंचायत चुनाव में आवेदन जमा करने के आखिरी दिन सिवनी जिले की दो और बालाघाट- दमोह जिले की एक-एक ग्राम पंचायत निर्विरोध चुनी गई है। इन पंचायतों में सरपंच से लेकर पंच तक महिला राज होगा। इसके अलावा महाकोशल-विंध्य के अन्य जिलों में ग्राम पंचायतों का निर्विरोध निवार्चन हुआ है।

सिवनी जिले की तीन ग्राम पंचायतें निर्विरोध चुनी गई हैं। लखनादौन जनपद की सहजपुरी ग्राम पंचायत में सरपंच समेत सभी पंच निर्विरोध चुनी गई हैं। वहीं धनौरा जनपद की थांवरी ग्राम पंचायत की कमान भी नारी श्ाक्ति के हाथ होगी। सिवनी जनपद की मारगोड़ी पंचायत में भी सभी पंच और सरपंच निर्विरोध चुने गए हैं। वहीं दमोह जनपद की कुवरपुर खेजरा पंचायत में महिला सरपंच वीण्ाा गुप्ता और 17 महिलाएं निर्विरोध चुनी गई हैं।

आम सहमति से किया चुनाव :

बालाघाट जनपद पंचायत की बघोली पंचायत में ग्रामीणों की आपसी सहमति से पंचायत में निर्विरोध चुनाव हुए। यहां सरपंच, उपसरपंच समेत 15 वार्डों में महिला पंच निर्विरोध चुनी गईं। यहां चार लोगों ने सरपंच पद के लिए दावेदारी जताई थी, लेकिन ग्रामीणों ने बैठक कर सरपंच पद के लिए पुष्पा बाहेश्वर पर सहमति बना ली। यह ग्राम पंचायत आयुष मंत्री रामकिशोर कावरे के गृह ग्राम भी है।

मंडला के मोहगांव में निर्विरोध चुने गए सरपंच और पंच 

जिले के निवास जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मोहगांव में 12 पंच और सरपंच पद के लिए कोई भी प्रतिद्वंदी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं भरा। यहां सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए। यहां से सुनीता बाई निर्विरोध सरपंच चुनी गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu