सिपाही आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा! : सुसाइड नोट के आधार पर दो स्टाफ नर्स और एक युवक गिरफ्तार, पूरे इलाके में मचा हड़कंप

मंडला ।जिले के बम्हनी बंजर में सिपाही सुनील सरयाम आत्महत्या मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो स्टाफ नर्सों और एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार सुसाइड नोट में इनका नाम सामने आया था। मामले में ब्लैकमेलिंग, धमकी और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसी धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच जारी है। गिरफ्तार आरोपियों में एक नर्स का भाई विनोद टेकाम भी शामिल है।
जानकारी के अनुसार, सुनील सरयाम, निवासी पतलोंन जिला सिवनी, पूर्व में बम्हनी बंजर थाना क्षेत्र में पदस्थ थे और घटना के समय पुलिस लाइन में पदस्थ थे। उन्होंने कुछ दिन पूर्व बम्हनी बंजर स्थित सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला था, जिसमें दो स्टाफ नर्सों और विनोद टेकाम का नाम उल्लेखित था। मामले की जांच के बाद बम्हनी बंजर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 298/26 के तहत ब्लैकमेलिंग, धमकी देने तथा आत्महत्या के लिए उकसाने सहित गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सुसाइड नोट सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।







