मध्य प्रदेशराज्य

सिक्योरिटी गार्ड को जंगल ले जाकर घोंट दिया गला :जीजा साले ने दिया हत्या की वारदात को अंजाम

रीवा । शहर के निपनिया मोहल्ले में रहने वाले सिक्योरिटी गार्ड अनूप सेन की अंधी हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। अनूप का शव उत्तरप्रदेश के चित्रकूट जिले के रैपुरा जंगल में मिला था। सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि हत्या के आरोप मैं अशवंत चतुर्वेदी निवासी नीबी थाना बैकुंठपुर एवं उसके जीजा पंकज शुक्ला निवासी इटमा थाना पुरा जिला चित्रकूट को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।

 

टीआई निशा मिश्रा ने बताया कि अनूप सेन निवासी निपनिया 18 मई को लापता हो गया था। परिजन की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान यूपी के चित्रकूट जिले में रैपुरा जंगल में लापता युवक का शव बरामद होने की जानकारी सामने आई। जांच में युवक की हत्या होना पाया गया। इस मामले में आरोपियों को चिंहित कर उनकी तलाश शुरू की गई। आरोपियों के पकड़े जाने पर पूछताछ में पैसे का विवाद सामने आया।

 

बताया गया है कि सुनियोजित तरीके से अनूप को पार्टी देने के बहाने साथ ले जाया गया था। इसके बाद जंगल में ले जाने के बाद गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी

पुलिस के मुताबिक, मृतक अनूप आरोपी अशवंत के भाई की सिक्योरिटी कंपनी में नौकरी करता था। जिसकी वजह से दोनों के बीच परिचय था। दोनों के बीच पैसे को लेकर कुछ मनमुटाव शुरू हो गया। इस मनमुटाव के बीच जीजा-साले ने उसे यूपी ले जाकर मौत के घाट उतार दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button