सागर के शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में ‘स्वदेशी से स्वावलंबन’ पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन 11 को

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ पं. दीनदयाल उपाध्याय, शासकीय कला एवं वाणिज्य (अग्रणी) महाविद्यालय, सागर के इतिहास विभाग द्वारा शनिवार 11 अक्टूबर को “स्वदेशी से स्वावलंबन” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया जा रहा है। वेबीनार में देशभर के कई विद्वान अपने व्याख्यान देंगे। रानी अवंती बाई लोधी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ विनोद मिश्र के मुख्य अतिथि में आयोजित यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ सरोज गुप्ता के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश सरकार के निर्देश पर 11 अक्टूबर शनिवार को प्रातः 11:30 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में विषय प्रवर्तन का कार्य स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठन मंत्री कश्मीरी लाल करेंगे। मुख्य वक्तव्य पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय के चेयर प्रोफेसर डॉ. कन्हैया त्रिपाठी द्वारा होगा । सारस्वत वक्ता के रूप में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. नवल किशोर मिश्रा एवं स्वदेशी जागरण मंच सागर के कार्यकर्ता श्री रविंद्र ठाकुर वेबीनार में जुड़ेंगे। वेबीनार का संयोजन क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक सागर संभाग, उच्च शिक्षा विभाग डॉ. नीरज दुबे के संरक्षण में तथा महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.सरोज गुप्ता के मार्गदर्शन में इतिहास विभाग से श्रीमती रेणु सोलंकी, डॉ. भरत कुमार शुक्ला, डॉ. जय नारायण यादव, डॉ. शिखा चौबे के द्वारा किया जाएगा।







