मध्य प्रदेशराज्य

सनसनीखेज मामला: 10 लाख के जेवर चोरी,ब्यूटी सैलून में ट्रीटमेंट के दौरान घटना से हड़कंप, भोपाल से शादी समारोह में महिलाएं हुई थीं शामिल

कांग्रेसी नेताओं ने एसपी से की मुलाकात, मामले का जल्द खुलासा करने की मांग

Table of Contents

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/शहर के सिविल लाइन में स्थित कीवी ब्यूटी सैलून से 30 नवंबर को भोपाल की महिलाओं के हुए 10 लाख रुपये से अधिक मूल्य के जेवर चोरी मामले के बाद हड़कंप मचा हुआ है l पीड़ित पक्ष ने 4 दिसंबर को थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब जबकि मामला दर्ज हो चुका है, आरोपियों को कहीं कोई सुराग नहीं है l

पीड़ित महिलाओं ने बताया कि वे 30 दिसंबर को शादी समारोह में भोपाल से सागर आई थी। जहां सिविल लाइंस स्थित कीवी ब्यूटी सैलून में ब्यूटी ट्रीटमेंट के दौरान जेवर हटाकर बैग में रख दिए थे, जिन्हें उसी दौरान चोरी कर लिया गया। चोरी का पता चलने के बाद जब उन्होंने सैलून संचालक से वीडियो फुटेज दिखाने को कहा तो अभद्रता की गई l

वही इस वारदात के बाद जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र मुहासा और प्रदेश कांग्रेस महासचिव रेखा चौधरी ने पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल से मुलाकात कर मामले में जल्द जांच और कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने इस मामले में उच्च स्तर की जांच कर तत्काल संदेहियों पर कार्रवाई कर कीवी ब्यूटी पार्लर संचालक और स्टाफ समेत पुलिस के संदेहित अधिकारियों के खिलाफ विशेष जांच दल गठित करने व चोरी के जेवरात बरामद कर पीड़ितों को तुरंत सौंपने की मांग की। उन्होंने पुलिस विभाग को जवाबदेह ठहराकर भरोसेमंद और ईमानदार बनाने का रास्ता निकालने की अपेक्षा व्यक्त की।
एसपी से शिकायत के बाद 8 दिसंबर को सिविल लाइन पुलिस ने आनन फानन में एफआईआर तो दर्ज कर ली है , लेकिन आरोपी फरार है l

इन्होंने कहा…

फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। मामले में सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य पहलुओं से जांच एवं कार्यवाही की जा रही है।

सुरेंद्र सिंह
प्रभारी टीआई थाना सिविल लाइन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button