देशराज्य

सच्ची घटना: राम से बिछड़ते समय ‘राजा दशरथ’ को आया हार्टअटैक, रामलीला के मंच पर ही त्यागे प्राण

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

सच्ची घटना: रामायण में प्रसंग है कि जब बेटा राम वनवास पर जाता है तो राजा दशरथ अत्यधिक व्याकुल हो जाते हैं और बाद में प्राण भी त्याग देते हैं। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में रामलीला मंचन के दौरान ठीक ऐसा ही हुआ। यहां राजा दशरथ की भूमिका निभा रहे कलाकार की मंच पर ही उस समय मृत्यु हो गई जब वे बेटे के वियोग में ‘राम राम’ पुकारने वाला सीन कर रहे थे। राजा दशरथ की भूमिका निभाने वाले कलाकार का नाम राजेंद्र सिंह था, जिनकी हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। उनकी उम्र 62 वर्ष थी।

घटना गुरुवार रात जिला मुख्यालय से करीब 65 किलोमीटर दूर अफजलगढ़ के हसनपुर गांव की है। अभिनेता राजेंद्र सिंह को दिल का दौरा पड़ा और एक दृश्य के दौरान राम का नाम पुकारते हुए मंच पर गिर गए, जिसमें भगवन राम वनवास के लिए जा रहे थे। दर्शकों ने राजेंद्र सिंह से अभिनय पर जबरदस्त तालिया बजाईं, लेकिन सभी को बाद में महसूस हुआ कि दरअसल उनकी मृत्यु हो चुकी है। रामलीला को तुरंत रोक दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि जब तक साथी कलाकार कुछ समझ पाते, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। राजेंद्र सिंह पिछले 20 सालों से दशरथ की भूमिका निभा रहे थे।

पूरे गांव में छा गया मातम

रामलीला समिति के अध्यक्ष संजय सिंह गांधी ने कहा, ‘यह बहुत दुखद है। किसी को समझ नहीं आया कि असल में हुआ क्या था। हर कोई तालियां बजाता रहा, इसे शानदार अभिनय का एक नमूना मानते हुए, लेकिन उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था।’ गांव में शोक की लहर दौड़ गई। इन्हीं ग्रामीणों ने राजेंद्र सिंह को पिछले दो दशकों से साल-दर-साल विभिन्न रामलीला चरित्रों को निभाते हुए देखा था। अभिनेता के परिवार में उनकी पत्नी, तीन बेटे और दो बेटियां हैं। सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu