देश

संवेदना व्यक्त करने गेई निवास पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला

कटनी। उद्योगपति मनीष गेई के बड़े भाई अजय के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला आज माधवनगर गेट स्थित निवास पहुंचे। उप मुख्यमंत्री ने अजय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दुखी परिवार को ढांढस बंधाया और समूचे घटनाक्रम की जानकारी ली। मनीष गेई ने कहा कि पूरे परिवार के लिए यह घटना किसी वज्रपात से कम नहीं है। जो कुछ हुआ उसकी कल्पना तक किसी ने नहीं की थी। इस मौके पर अजय के पिता प्रतिष्ठित उद्योगपति दर्शनलाल गेई भी मौजूद रहे। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल शोकाकुल परिवार से मिलने सड़क मार्ग से कटनी पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद वापस रवाना हो गए।Screenshot 20250705 120953 Chrome2 1

Screenshot 20250705 122633 Chrome2 1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button