जबलपुरमध्य प्रदेश

श्री राम हाईट्स में मिला महिला का लहूलुहान शव : पति मौके से फरार, मर्डर की आशंका, जांच जारी

IMG 20220922 160417

जबलपुर, यशभारत। तिलवारा के सगड़ा में श्री राम हाईट्स के निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास एक महिला का लहूलुहान शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। मृृतिका  श्री राम हाईट्स में अपने पति के साथ लेबर का काम कर रही थी। लेकिन मौत होने के बाद रिश्तेदार उसे डिन्डौरी ले गए। लेकिन महिला का पति मौके से फरार हो गया। जिसके बाद रिश्तेदार उसे तिलवारा लेकर आए, जहां पुलिस ने मर्ग कायम कर, जांच में लिया है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस अब फरार पति को तलाश करने में जुटी है।

पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि डिन्डौरी निवासी महिला सहबन बाई यादव उम्र 34 साल यहां श्री राम हाईट्स बिल्डिंग में पति के साथ लेबर का काम करती थी। जिसका साइट के पास शव मिला है। लेकिन रिश्तेदार शव को डिन्डौरी ले गए और बाद में पति की गैरमौजूदगी में शव को तिलवारा लेकर आए। जहां पुलिस ने शव को पीएम हेतु भेजते हुए मामले की बारीकी से पड़ताल में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu