शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया चूना

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया चूना
जबलपुर यश भारत। अधारताल थाना अंतर्गत स्वागतम चौक जयप्रकाश नगर में रहने वाले वाली एक शख्स और उसके साथियों को शेयर ट्रेडिंग में लाभ का लालच देकर धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत अधारताल पुलिस में की गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और पड़ताल में जुट गई है। इस संबंध में अधारताल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्वागतम चौक जयप्रकाश में रहने वाले आलू पिता सुरेश चंद्र जैन और उनके साथ ही रश्मि जैन अनुज शर्मा नीलम तिवारी आदि ने शिकायत दर्ज कराई है कि संजय श्रीवास्तव उर्फ संजू एवं निशा शर्मा ने शेयर ट्रेडिंग में लाभ का लालच देकर उनके साथ धोखाधड़ी की है। पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया है कि इस मामले में जयप्रकाश के ही रहने वाली संजीव श्रीवास्तव और निशा शर्मा को वह 5 साल से जानता है। इन दोनों ने घर आकर शेयर ट्रेडिंग की योजना के बारे में न केवल समझाया बल्कि कहा कि आप हमें जितनी राशि दोगे उसका 10% लाभ के रूप में प्रति माह दिया जाएगा। इन दोनों की बातों में आकर और गुमराह होकर आलू के द्वारा 5 जनवरी 2022 से 30 जनवरी 24 के बीच संजीव श्रीवास्तव को 7 लाख 58000रुपया बैंक के माध्यम से दिया और संजीव श्रीवास्तव ने मुझे 4 लाख 62 000 लॉटरी इसी प्रकार मैं निशा शर्मा को नगर ₹300000 दिया जिसमें से मुझे 106500 ₹1 वापस किए गए हैं। शेष 4089485 रुपये अभी तक वापस नहीं किए गए मेरी पत्नी रश्मि में जैन द्वारा बैंक के माध्यम से ₹100000 संजीव श्रीवास्तव को दिए गए थे वह राशि भी वापस नहीं की गई है इसी प्रकार अनुज शर्मा से बैंक के माध्यम से ₹200000 संजीव श्रीवास्तव को दिए गए और केवल ₹50000 ही वापस किए गए।
नीलम तिवारी से भी संजीव श्रीवास्तव ने बैंक के माध्यम से ₹100000 और 3:30 लख रुपए कल 4:30 लख रुपए लिए और उन्हें केवल दो लाख ₹11000 वापस किए गए शीर्ष राशि अभी तक वापस नहीं की गई। हम लोगों ने अनेक बार संजीव श्रीवास्तव और उनकी पत्नी निशा शर्मा से अपना पैसा वापस मांगा जो आजकल करती रहे और अभी तक पैसा वापस न कर हम लोगों के साथ धोखाधड़ी करते हुए पैसा हड़प लिया गया है पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले संजीव श्रीवास्तव और उसकी पत्नी निशा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।







