शहर में घूमें कलेक्टर,देखी साफ-सफाई व्यवस्था : कचरे का ढेर देख हुए नाराज,जिला अस्पताल पहुंच मरीजों से जाना हाल

सिवनी यश भारत-सिवनी नगरीय क्षेत्र का सुबह कलेक्टर क्षितिज सिंघल ने औचक निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया। जहां पालिटेक्निक कालेज, बाहुबली चौक, शुक्रवारी, मठ मंदिर व बुधवारी बाजार के साथ-साथ बस स्टेंड पहुंचकर साफ-सफाई व्यवस्था देखी। इस दौरान कई जगह कलेक्टर को कचरे के ढेर नजर आए। मुख्य नगर पालिका अधिकारी को साफ-सफाई पर ध्यान देने के लिये कहा।
इसके बाद जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। और अस्पताल के सभी विभागों कामें जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सिविल सर्जन से कहा की वार्डो में भर्ती मरीजों व उनके परिजनों को कोई परेशानी न हो। मरीजों की सुविधा के लिए रैन बसेरा सहित सभी वार्डों में पेयजल, कूलर सहित अन्य सभी जरूरी व्यवस्थाऐं रखें। डाक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों, उनके परिजनों से अच्छा व्यवहार करने के निर्देश दिए।
तथा मरीजों से पूछा की उन्हें अस्पताल में कोई असुविधा तो नही हो रही है। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन विनोद नावकर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर जयपाल सिंह ठाकुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।