जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

वृद्ध महिला पर बंदूक तानकर घर से जेवर , 1 लाख से अधिक की नगदी ले  उड़े शातिर चोर…..क्षेत्र में हड़कंप

नरसिंहपुर यशभारत। जिले में धार्मिक नगरी बरमान में बीती रात तीन नकाबपोश बंदूक की नोंक पर वारदात को अंजाम देते हुए करीब 15 तोला सोना, डेढ़ किलो चांदी के जेवर और एक लाख से अधिक की नगदी ले उड़े।

जानकारी के मुताबिक रात्रि लगभग 2 बजे तीन नकाबपोश घर में घुसे और वृद्ध महिला पर बंदूक तानकर करीब 15 तोला सोना, डेढ़ किलो चांदी के जेवर और एक लाख से अधिक की नगदी ले गये। सूचना पर मौके से एफएसएल के अधिकारियों ने फिंगर प्रिंट उठाये एवं डॉग स्क्वॉड की मदद भी ली। पुलिस द्वारा क्षेत्र के सीसीटीव्ही फुटेज भी खंगाले जा रहे है। पुलिस द्वारा अज्ञात नकाबपेशों की पतासाजी की जा रही है जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button