कटनी

विश्वकर्मा समाज की बेटी ने बढ़ाया गौरव, डॉ. तपस्या ने एमएस में हासिल किया स्वर्ण पदक

कटनी, यशभारत। विश्वकर्मा समाज की बेटी डॉ तपस्या विश्वकर्मा ने महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल जयपुर राजस्थान से एमएस (जनरल सर्जरी) में स्वर्ण पदक प्राप्त कर परिवार एवं संपूर्ण विश्वकर्मा समाज का नाम रोशन किया है। डॉ तपस्या विश्वकर्मा वरिष्ठ समाजसेवी पूरनलाल विश्वकर्मा की पौत्री, शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी शंकर लाल विश्वकर्मा की सुपुत्री तथा ओमप्रकाश विश्वकर्मा, गणेश विश्वकर्मा एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा की भतीजी हैं। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि को उनकी मेहनत, लगन, समर्पण और दृढ़ संकल्प का परिणाम माना जा रहा है। इस सफलता से परिवारजनों सहित विश्वकर्मा समाज में हर्ष का माहौल है। समाज के लोगों ने डॉ तपस्या को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। डॉ तपस्या से अपेक्षा है कि वे अपने चिकित्सा ज्ञान, प्रतिभा एवं सेवाभाव से समाज और देश की सेवा करते हुए भविष्य में भी सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगी। उनकी यह उपलब्धि समाज की युवा पीढ़ी, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button