विधायक प्रीतम लोधी ने नोटिस का दिया जवाब, विवादित बयान पर जताया खेद
MLA Pritam Lodhi responded to the notice and expressed regret over the controversial statement.

विधायक प्रीतम लोधी ने नोटिस का दिया जवाब, विवादित बयान पर जताया खेद
भोपाल यश भारत। विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने अपने विवादित बयान को लेकर पार्टी द्वारा जारी नोटिस का जवाब दे दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा और अधिकारियों के खिलाफ इस्तेमाल किए गए आपत्तिजनक शब्दों पर सार्वजनिक रूप से खेद जताया। लोधी ने कहा कि पुलिस द्वारा उनके बेटे का जुलूस निकालने और पैदल परेड कराने की घटना से वे आहत थे जिसके चलते गुस्से में उनसे गलत शब्द निकल गए। उन्होंने स्वीकार किया कि उनका बयान अनुचित था और इसके लिए उन्होंने माफी भी मांगी।
पार्टी नेतृत्व ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्हें सख्त हिदायत दी है कि वे अनुशासन में रहें और अपनी भाषा पर नियंत्रण रखें। विधायक लोधी ने कहा कि उनका भारतीय जनता पार्टी से तीन पीढ़ियों का जुड़ाव रहा है और वे आगे पूरी तरह पार्टी की गाइडलाइन का पालन करेंगे।







