जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य
विधानसभा का मानसून सत्र समाप्त होने के बाद मोहन कैबिनेट की पहली बैठक आज : ई-विधान प्रोजेक्ट का प्रस्ताव भी किया जाएगा पेश

भोपाल | विधानसभा का मानसून सत्र समाप्त होने के बाद मोहन कैबिनेट की पहली बैठक बुधवार को होने जा रही है। सुबह 11 बजे मंत्रालय में होने वाली इस कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। इस बैठक के दौरान मध्यप्रदेश विधानसभा के ई-विधान प्रोजेक्ट का प्रस्ताव भी पेश किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के मुताबिक विधानसभा में सभी काम आनलाइन होंगे।