विंध्य की ऊंची उड़ान: 9 अगस्त से रीवा- कोलकाता -भोपाल डायरेक्ट फ्लाइट, उड़ान भरेगा 72-सीटर विमान

रीवा | रीवा को देश के तीन बड़े शहरो से जोड़ने के बाद अब आगामी 9 अगस्त को अलायंस एयर का 72- सीटर विमान अपनी पहली उड़ान भरेगा. रीवा को सीधा कोलकाता से कनेक्ट करेगा. रीवा से कोलकाता के लिए शुरू होने वाली इस नई हवाई सेवा से न केवल हवाई यात्रा करने वाले विंध्य के यात्रियों को खास सुविधा मिलेगी बल्कि समूचे विंध्य क्षेत्र को विकास की नई रफ्तार मिलेगी.
हाल ही में मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला दिल्ली प्रवास पर थे, इस दौरान उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापू से सौजन्य भेंट की थी. 9 अगस्त को रीवा, कोलकाता एवं रीवा भोपाल के बीच अलायंस एयर के 72 सीटर विमान के परिचालन प्रारंभ होने के अवसर पर रीवा एयरपोर्ट मे आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर सम्मलित होने का आग्रह किया था
अलायंस एयर के एसोसिएट्स उत्तम अग्रवाल ने जानकारी देते हुए हुए बताया, “रीवा कोलकाता के बीच अलायंस एयर के 72 सीटर विमान का संचालन सप्ताह मे 4 दिन रविवार, मंगलवार, गुरूवार, और शनिवार को रीवा एयरपोर्ट से होगा. 9 जून को कोलकाता एयरपोर्ट से उड़ान भरकर अलायंस एयर का 72- सीटर विमान दोपहर 1:10 मिनट में उड़ान भर 3:15 में रीवा पहुंचेगा. 3:40 मिनट में रीवा से उड़कर 5:10 मे भोपाल एयरपोर्ट पर लैंड करेगा. 5:35 मे भोपाल से उड़ान भरकर 7:05 पर वापस रीवा एयरपोर्ट पर उतरेगा और फिर 7:30 पर रीवा एयरपोर्ट पोर्ट से उड़कर 9:40 पर वापस कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचेगा







