

जबलपुर यश भारत। लोक शिक्षण संचालनालय कमिश्नर अभय वर्मा ने एक आदेश जारी करते हुए प्रदेश के कलेक्टरों को निर्देशित किया है की ऐसे अधिकारियों को रिलीज किया जाए जिनका तबादला किया गया है। कमिश्नर इन आदेश में कहा है कि देखने में आ रहा है तबादला प्राप्त कर चुके अधिकारी अपने पुराने स्थान से रिलीव नहीं हुए हैं जिसके कारण शिक्षा व्यवस्था बिगड़ी हुई है।







