मध्य प्रदेशराज्य

लोकप्रिय जन नेता राजेंद्र सिंह का निधन : अंतिम संस्कार आज दोपहर 2 बजे

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ जिले के लोकप्रिय जन नेता और मंडी कमेटी के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र सिंह (मोकलपुर) का रविवार की रात असमय निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार आज सोमवार को दोपहर 2 बजे पथरिया जाट स्थित उनके निज निवास भाग्यश्री से किया जाएगा।

दिवंगत राजेंद्र सिंह सरलता, सौम्यता और आत्मीयता की पहचान थे। वे आमजन के सुख-दुख में सदैव आगे रहकर खड़े दिखाई देते थे और जनसेवा को अपने जीवन का संकल्प मानते थे। वे अपने पीछे 2 पुत्र पुष्पेंद्र मोनू व अरविंद सोनू समेत भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।

कांग्रेस पार्टी में रहकर अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू करने वाले राजेंद्र सिंह का मंडी अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल पारदर्शिता, किसानों के हित और जनविश्वास के लिए सम्मान से याद किया जाता है। उन्होंने राजनीतिक पद को हमेशा सेवा का अवसर माना।

उनके असमय निधन से न केवल सागर बल्कि संपूर्ण जिले में शोक की लहर व्याप्त है। उनके निधन पर कांग्रेस और भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button