इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बोले- क्या आप तानाशाही का मजा ले रहे हैं, हिंदुस्तान में लोकतंत्र की मौत हो चुकी है

महंगाई, बेरोजगारी, GST और जांच एजेंसी के दुरुपयोग के मुद्दे पर कांग्रेस शुक्रवार को देशभर में प्रदर्शन कर रही है। इस बीच, राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि क्या आप तानाशाही का मजा ले रहे हैं, यहां रोज लोकतंत्र की हत्या हो रही है। इस सरकार ने 8 साल में लोकतंत्र को बर्बाद कर दिया।

उन्होंने कहा कि आज हिंदुस्तान में लोकतंत्र नहीं है। लोकतंत्र की मौत हो चुकी है। आज चार लोगों की डिक्टेटरशिप है। हम महंगाई ओर जो लोगों को बांटा जा रहा है उस पर बोलना चाहते हैं। हमें पार्लियामेंट हाउस में बोलने नहीं दिया जाता। जो विरोध करता है उसे अरेस्ट किया जाता है। ये हिंदुस्तान की हालत है।

राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें
1. हर इंस्टीट्यूट में RSS का आदमी: देश की मीडिया, इलेक्टोरल सिस्टम इनके दम पर विपक्ष खड़ा होता है, लेकिन देश में हर इंस्टीट्यूट में RSS का आदमी बैठा है। वह सरकार के कंट्रोल में है। जब हमारी सरकार होती थी तब इन्फ्रास्ट्रक्चर न्यूट्रल होता था। हम उसमें दखल नहीं देते थे। आज यह सरकार के साथ है। कोई विरोध करता है तो उसके खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियां लगा दी जाती हैं।’
2. लोकतंत्र आठ साल में बर्बाद: लोकतंत्र की जो मौत हुई, उससे आपको कैसा लग रहा है? जिस लोकतंत्र को 70 सालों में बनाया गया, उसे आठ साल में खत्म कर दिया गया।
3. जितना सच्चाई बोलूंगा, उतना हमला: मेरी दिक्कत ये है कि मैं सच्चाई बोलूंगा, महंगाई, बेरोजगारी का मुद्दा उठाने का काम करूंगा। जो डरता है, वो धमकाता है। जो आज देश की हालत है उससे डरते हैं, जो उन्होंने पूरे नहीं किए, महंगाई और बेरोजगारी से डरते हैं। जनता की शक्ति से डरते हैं, क्योंकि ये 24 घंटा झूठ बोलते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu