दमोह |सांसद राहुल सिंह लोधी आज प्रातः हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के जन्म दिवस एवं “राष्ट्रीय खेल दिवस” के अवसर पर हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम दमोह में मुख्य अतिथि के रूप में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में युवाओं द्वारा हॉकी मैच प्रतियोगिता का प्रदर्शन किया गया, जिसमें विजेता और उपविजेता टीमों को सांसद राहुल सिंह लोधी द्वारा ट्रॉफी दी गई। एवं ट्रॉफी प्रतियोगिता उपरांत खिलाड़ियों को हॉकी किट वितरित की गई।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, जिला पंचायत सीईओ, एडिशनल एस.पी., जिला खेल अधिकारी, भाजपा के मंडल अध्यक्ष रमाकांत बाजपेयी व राजेंद्र चौरसिया, समाजसेवी डॉक्टर संगतानी, लल्ली नायक, दीपक मिश्रा, महेश पटेल, भरत यादव, पवन तिवारी, प्रमोद विश्वकर्मा, सिकंदर खरारे, मनीष सोनी, संदीप यादव सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं खिलाड़ियों की उपस्थिति रही।