जबलपुरमध्य प्रदेश

रांझी में अधेड़ का 5 दिन पुराना शव मिला : पड़ चुके थे कीड़े, बदबू आने के बाद दरबाजा तोड़ा तब चला पता, क्षेत्र में हड़कंप

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जबलपुर, यशभारत। रांझी के मोहनिया में 5 दिन से बंद मकान का दरबाजा तोड़कर अधेड़ का शव पुलिस ने बरामद किया है। बॉडी में पूरी तरह से कीड़े लग चुके है। मोहल्ले वालों को जब बदबू आई तो उन्हें शक हुआ जिसके बाद पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर, मामला जांच में लिया है। वहीं, घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है।

पुलिस ने मामले की जानकारी देेते हुए बताया कि मोहनिया स्थित एक मकान से बदबू आने की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पहुंची तो दरबाजा अंदर से बंद था, जिसे तोड़ा गया। लेकिन उसके बाद का नजारा देख पुलिस के रुह कांप गयी।

मच्छर दानी लगाकर सो रहा था अधेड़

पुलिस ने बताया कि यहां रमेश चौधरी उर्फ झबरा उम्र 55 साल का शव बरामद किया गया है। अधेड़ का शव मच्छरदानी के अंदर डीकंपोज्ड हालातों में मिला है। अधेड़ परिवार से अलग रहता था और मोहल्ले वाले उसे खाना देते थे। यहां तक कि स्थानीय निवासियों ने ही उसे रहने का ठिकाना दिया था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button