जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
रांझी थाने में जब्ती की 20 बाइक और सफारी खाक:जबलपुर में महिला सफाईकर्मी ने कचरे में लगाई थी आग

जबलपुर, यशभारत।
रांझी थाने में जब्ती की कई वाहन जलकर खाक हो गए। नगर निगम की महिला सफाई कर्मी ने कचरे में आग लगाई थी। वहीं आग फैल कर वाहनों तक पहुंच गया। रांझी पुलिस की सूचना पर फायर ब्रिगेड के वाहन ने मौके पर पहुंच कर आग को काबू में पाया।
रांझी थाना पप्रभारी विजय सिंह परस्ते के मुताबिक सफाई कर्मियों द्वारा रोज सफाई की जाती है। आज कचरा वाहन न आने के कारण महिला सफाईकर्मी ने कचरे में आग लगा दी थी। आग फैल कर पीछे जब्ती के वाहनों तक पहुंच गई। धुआं उठने पर थाने के स्टाफ को जानकारी हुई।
दमकल वाहन ने बुझाई आग
नगर निगम के दमकल विभाग के वाहन ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाया। अग्निहादसे में 20 के लगभग बाइक सहित अन्य वाहन खाक हो गए। मौके पर 250 से अधिक वाहन जब्त हैं। समय रहते आग नहीं बुझाई गई होती तो और बड़ा नुकसान होता।