मध्य प्रदेशराज्य
रफ्तार का कहर : भोपाल से आ रही बस खाई में गिरी, करीब 10 यात्री घायल,जेसीबी की मदद से स्टीयरिंग में फंसे ड्राइवर को किया रेस्क्यू

मंडला lजिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के खुर्सीपार गांव के पास आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। भोपाल से आ रही न्यू स्टार बस जारगी खुर्सीपार मार्ग पर खाई में गिर गई बताया जा रहा है कि इस हादसे में लगभग 10 यात्री घायल हुए हैं। हादसे की खबर जैसे ही पुलिस को लगी, तत्काल मौके पर अधिकारी पहुंचे और जेसीबी की मदद से स्टीयरिंग में फंसे ड्राइवर को रेस्क्यू किया गया l
सभी घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए निजी वाहनों और डायल 100 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
एक्सीडेंट के कारणों की जांच पुलिस के द्वारा की जा रही है l बताया जा रहा है कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और तकनीकी खराबी की जांच की जा रही है।







