मध्य प्रदेशराज्य

रफ्तार का कहर : पिकअप और ओमनी वेन की टक्कर :  8 घायल

मंडला lतेज रफ्तार और बेलगाम वाहनों पर लगाम नहीं लग पा रही है। एक बार फिर नेशनल हाईवे 30 मार्ग के बीजाडांडी क्षेत्र में सड़क हादसे का आधा दर्जन से अधिक लोग शिकार हो गए। इस हादसे में यात्री वाहन में बैठे सभी लोग घायल हो गए। तत्काल घायलों को स्थानीय लोग और बीजाडांडी एसडीओ ने अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बीजाडांडी उपचार के लिए लेकर पहुंचे। इस हादसे की सूचना बीजाडांडी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने में मदद की। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच कर रही है।

 

जानकारी अनुसार बीजाडांडी ब्लाक के ग्राम घोंटा से करीब आठ लोग यात्री वाहन ओमनी वेन में ग्राम बीरमपुर गमी के दसगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान बीजाडांडी के ग्राम खूटा पड़ाव के पास एक पिकअप वाहन जो तेज रफ्तार में जबलपुर की तरफ जा रहा था, खड़ी ओमनी वेन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद पिकअप वाहन मौके से फरार हो गया। हादसे में ओमनी वेन में सवार करीब आठ लोग घायल हो गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसा होते ही मौके पर स्थानीय लोग पहुंच और घायलों को वाहन से निकलकर एक किनारे किये और बीजाडांडी पुलिस और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी।

 

बताया गया कि ग्राम घोंटा के ग्रामीण खूटा पड़ाव में किसी अन्य व्यक्ति की राह देख रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के दौरान वहां से बीजाडांडी एसडीओ दिव्याम उइके जा रहे थे। घटना स्थल पर भीड़ को देख अपने वाहन को रोका और इसकी सूचना तत्काल संबंधितों और अपनी जनपद में दी। जिसके जनपद की टीम मौके पर पहुंची। वहीं जनपद की टीम, बीजाडांडी पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से हादसे में घायलों को एसडीओ ने अपने वाहन में बैठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बीजाडांडी पहुंचाया। बताया गया कि घटना के बाद पिकअप वाहन मौके से फरार हो गया था। जिसे आगे जाकर पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया। बीजाडांडी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच कर रही है।

——————–00——————

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button