ग्वालियर l ग्वालियर में रिश्तों को तार तार करने वाला एक ऐसा सनसनी खेज मामला सामने आया है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दियाl यहां एक युवती के साथ उसके ही भाई के दोस्त ने दुष्कर्म किया। युवती घर में अकेली थी उस समय उसके भाई का दोस्त मिलने आया। युवती को अकेला पाकर उसकी मांग में सिंदूर भर दिया और शादी का वादा कर दुष्कर्म किया। धोखे का शिकार युवती थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को संजय नगर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
इसके बाद उसे ब्लैकमेल कर होटल बुलाकर कई बार दुष्कर्म किया। घटना गणेश कॉलोनी हजीरा की है। अब जब युवती ने शादी के लिए कहा तो आरोपी मुकर गया है और युवती को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपी की 2024 में हुई थी युवती के भाई से दोस्ती शहर के हजीरा थाना क्षेत्र स्थित गणेश कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय युवती बीएससी की छात्रा है। वर्ष 2024 से उसके भाई की युवक निवासी राम नगर से हुई थी पुलिस मामले की जांच में जुटी है l