जबलपुरमध्य प्रदेश
युवक के शरीर में घुस गया जेसीबी का पंजा : हड्डिया चरमराईं, दर्द से कराहते हुए अस्पताल में तोड़ दिया दम
जबलपुर, यशभारत। पाटन के मडवा में कार्य के दौरान युवक के शरीर में जेसीबी का पंजा झटके से घुस गया। जिसके बाद युवक वहीं तडफ़ने लगा। आनन-फानन में घायल के बेटे ने तत्काल पिता को 108 से अस्पताल में भर्ती किया, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर, मामला जांच में लिया है। वहीं, घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल है।
जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि अर्जुन सिंह लोधी 45 वर्ष निवासी मडवा पाटन को कार्य के दौरान जेसीबी का पंजा लग गया। जिसके बाद तत्काल युवक को बेटे उपेन्द्र ंिसह के द्वारा अस्पताल में भर्ती किया गया। जहों डाक्टर ने चैक कर मृत घोषित कर दिया। पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।