देश

यशभारत के स्थानीय संपादक आशीष सोनी के निवास पहुंचे प्रभारी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, माताजी के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना

कटनी। मध्यप्रदेश शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री, कटनी जिले के प्रभारी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह आज कटनी प्रवास के दौरान यशभारत के स्थानीय संपादक आशीष सोनी के निवास पहुंचे। प्रभारी मंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार सुरेश सोनी ऋतुराज की धर्मपत्नी एवं आशीष सोनी की माता जी रुक्मणी सोनी के कुछ समय पूर्व हुए निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने बेहद आत्मीयता के साथ परिवार के सभी सदस्यों से मुलाकात की।
इस दौरान आशीष सोनी ने प्रभारी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह को यशभारत के कटनी संस्करण की प्रति भी भेंट की। वरिष्ठ पत्रकार सुरेश सोनी ने उन्हें स्वरचित काव्य संग्रह अनुभूति की प्रति भी भेंट की। प्रभारी मंत्री के साथ यशभारत नरसिंहपुर के स्थानीय संपादक विक्रांत पटेल भी मौजूद रहे। मंत्री जी ने यशभारत के कटनी स्टाफ के सदस्यों से भी परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर कटनी के एसडीएम प्रमोद चतुर्वेदी, पत्रकार आशीष रैकवार, संजय खरे, कृष्णकुमार ठाकुर, आलोक त्रिपाठी, विनोद दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।IMG 20260704 WA1192

IMG 20260704 WA1105 IMG 20260704 WA1069 IMG 20260704 WA1188 IMG 20260704 WA10881

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button