
बिहार में नीतीश और मोदी नगर बनाया जाएगा। ये नगर हर जिले में होंगे। भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय ने विधानसभा मानसून सत्र के आखिरी दिन सदन में इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि भूमिहीनों को जमीन उपलब्ध कराकर उस जगह का नाम नीतीश और मोदी पर रहेगा। हम बांका से इसकी शुरुआत करने जा रहे हैं।
इससे पहले अग्निपथ योजना को लेकर विपक्षी विधायकों ने प्रधानमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। वहीं, नारेबाजी से नाराज होकर उपमुख्यमंत्री ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि सदन में प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी नहीं चलेगा।