जबलपुरमध्य प्रदेश

मेथोडिस्ट चर्च के कार्यपालिक सचिव को ईओडब्ल्यू ने किया गिरफ्तार: हाऊबाग स्कूल के बाहर खड़े होकर पहरा दे रहे थे अधिकारी

जबलपुर, यशभारत। तैयबअली पेट्रोल पंप स्थित मेथोडिस्ट चर्च जमीन प्रकरण में ईओडब्ल्यू ने चर्च कार्यपालिक सचिव को गिरफ्तार किया है। जिसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। फिलहाल 2 आरोपी अभी फरार है। बताया जा रहा है कि ईओडब्लयू की टीम आज नर्मदा रोड स्थित हाऊबाग स्कूल के बाहर पहरा देने लगी जैसे ही कार्यपालिक मनीष एस. गिडियन बाहर निकले और उन्हें दबोच लिया गया। मेथोडिस्ट चर्च के बिशप एमए डेनियल और कोषाध्यक्ष एरिक पी. नाथ मामले में फरार है।
ईओडब्ल्यू के अनुसार आरोपियों ने जबलपुर में क्रिश्चियन हाईस्कूल के लिए शासन से मिली लीज की जमीन पर व्यावसायिक निर्माण कर लिया है। उन्होंने 7 करोड़ 62 लाख 16 हजार 432 रुपए भू- भाटक भी जमा नहीं कर शासन को नुकसान पहुँचाया है। इस मामले में ईओडब्ल्यू ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 34 का प्रकरण दर्ज किया है। बगैर नगर निगम के परमीशन चर्च बनाने के नाम पर करोड़ों रूपयों की वसूली समाज के लोगों से की। समाज के कुछ लोगों ने विभाग को दस्तावेज देने की कोशिश की तो सभी आरोपियों द्वारा उनको धमकी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button