इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मुख्यमंत्री शिवराज की घोषणा-एक साल में देंगे 1 लाख नौकरियां : एक्टर गोविंदा की धमाकेदार परफॉर्मेंस

बैतूल की टीम ने 51 फीट ऊंची मटकी तोड़कर एक लाख रुपए का नकद पुरस्कार जीता

 

768 512 16146906 thumbnail 3x2 bhopal

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने युवाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि अगले एक साल में मध्यप्रदेश में एक लाख सरकारी नौकरी दी जाएंगी। इसका रोडमैप भी तैयार है। इसके अलावा गैर सरकारी और अन्य में हर महीने करीब ढाई लाख नौकरियां दी जाएंगी। मुख्यमंत्री ने शनिवार रात भोपाल के करोंद इलाके में मटकी फोड़ कार्यक्रम में ये घोषणाएं कीं। कार्यक्रम में बैतूल की टीम ने 51 फीट ऊंची मटकी तोड़कर एक लाख रुपए का नकद पुरस्कार जीता।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से एक्टर गोविंदा भी शामिल हुए। गोविंदा ने अपने कई गानों पर धमाकेदार परफॉर्मेंस देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सांरग, महापौर मालती राय और गोविंदपुरा से विधायक कृष्णा गौर भी शामिल थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button