जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना :प्रदेश की 1.27 करोड़ महिलाओं को राशि सिंगल क्लिक से अंतरण की , लाभांवित हुई जिले की 1 लाख 97 हजार 46 लाड़ली बहनें

मंडला lमुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजनांतर्गत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोनकच्छ जिला देवास में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की 1.27 करोड़ महिलाओं को राशि सिंगल क्लिक से अंतरण की। इस दौरान जिले की 1 लाख 97 हजार 46 पात्र लाड़ली बहना के खातों 23 करोड़ 73 लाख 36 हजार 300 की राशि अंतरित की गई। साथ ही 96 हजार 574 सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खाते में 5 करोड़ 79 लाख 44 हजार 400 की राशि का अंतरण किया गया।

 

राज्य स्तरीय इस कार्यक्रम का जिले में सीधा सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में एनआईसी कक्ष मंडला से लाड़ली बहनों ने सहभागिता की। साथ ही एक लाख 40 हजार 317 किसानों को 28 करोड़ 6 लाख 34 हजार रूपए की राशि अंतरित की गई। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, श्री जयदत्त झा, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, सहायक संचालक श्री रोहित बड़कुल सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button