मारूति नेक्सा सर्विस सेंटर ने खरीद ली गढ़ा चोहानी की सड़कः रोजाना हजारों गाड़ियां रोड पर हो रही खड़ी

जबलपुर, यशभारत। मारूति नेक्सा सर्विस सेंटर ने खरीद ली गढ़ा चैहानी की सड़क पढ़कर थोड़ा अजीब लग रहा होगा, सोच रहे होंगे की सरकारी सड़क कोई कैसे खरीद सकता है। सही भी ऐसा हो नहीं हो सकता है। लेकिन जिस तरह से मारूति नेक्सा सर्विस सेंटर द्वारा त्रिपुरी गढ़ा से लेकर देवताल खड़ी की जा रही कारों को देखकर ऐसा लगता है कि सर्विस सेंटर संचालक ने रोड़ खरीद ली हो। जानकर हैरानी होगी कि सर्विस सेंटर से चंद कदमों में यातायात गढ़ा थाना है बाबजूद पुलिस कर्मी इस गंभीर समस्या की तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं।
आधी सड़क पर 1 किलोमीटर तक खड़ी रहती कारें
त्रिपुरी चैक से कुछ दूरी पर मारूति सुजुकी नेक्सा का सर्विस सेंटर है। सर्विस के लिस सेंटर में हजारों गाड़ियां आती है और सर्विस सेंटर के पास पार्किंग की इतनी व्यवस्था नहीं है कि सर्विस के लिए आने वाली कारों को खड़ा कर सकें। रोजाना देवताल से लेकर त्रिपुरी तक 100 से ज्यादा गाड़ियां खड़ी रहती है और यातायात को अव्यवस्थित करती है।

हादसा होने से बच रहे हैं
गढ़ा मेडिकल सड़क से गुजरने वाले वाहन चालक आधी सड़क पर कारें खड़ी होने से बेहद परेशान है। उनका कहना है कि नेक्शा सर्विस सेंटर की मनमानी के कारण इस सड़क में हादसे होने से बच रहे हैं। तेज गति से निकलने वाहन इन कारों की वजह से अनियंत्रित हो रहे हैं। लोगों की माने तो सड़क पर कार खड़ी कराने को लेकर सर्विस सेंटर संचालक को मना किया गया बाबजूद कारें खड़े हो रही हैं।








