जबलपुर

मामूली विवाद में युवक की हत्या, आरोपी कुछ ही घंटों में गिरफ्तार

जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र के नया गांव में मामूली विवाद के चलते एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

फैक्ट्री में साथ काम करते थे दोनों युवक-जानकारी के अनुसार, बिहार निवासी आदित्य पासवान पनागर स्थित जुपिटर वेगन फैक्ट्री में कार्यरत था। उसी फैक्ट्री में पश्चिम बंगाल निवासी सोमनाथ भी काम करता था। दोनों के बीच पहले से परिचय था।

पत्नी से विवाद बना हत्या की वजह-बताया जा रहा है कि घटना के समय सोमनाथ शराब के नशे में अपनी पत्नी से गाली-गलौज कर रहा था। इस पर आदित्य ने आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और बात हाथापाई तक पहुंच गई।

चाकू से हमला, अस्पताल में मौत-विवाद के दौरान आदित्य ने कमरे में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से सोमनाथ पर हमला कर दिया। वार कंधे के पास लगा, जिससे नस कट गई। गंभीर रूप से घायल सोमनाथ को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button