मध्य प्रदेशराज्य

मां नर्मदा किनारे अवैध शराब का धड़ल्ले से विक्रय : जिम्मेदार नीद में 

यशभारत डिंडौरीl जिला मुख्यालय डिंडौरी नगर में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर युवाओं द्वारा कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में लेख किया गया है कि जिले में पिछले काफी समय से अवैध शराब का धड़ल्ले से विक्रय किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वर्तमान मुख्यमंत्री मोहन यादव के आदेशों को अनदेखा किया जा रहा है।

मां नर्मदा किनारे 5 किमी. के दायरे तक शराब पर प्रतिबंध लगाया गया था। उसके बाद भी प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। इस कारण नर्मदा किनारे लोग जाकर शराब पीते हुए दिखते है। साथ ही क्षेत्र में अपराध, झगडे, सड़क दुर्घटनाएँ एवं युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड जैसी गंभीर समस्याएँ लगातार बढ़ती जा रही हैं। अवैध शराब के कारोबारी खुलेआम गली-मोहल्लों में शराब बेच रहे हैं। कई बार स्थानीय स्तर पर शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो पाई है। ज्ञापन के द्वारा इस विषय की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभागों को निर्देशित कर नगर में अवैध शराब के कारोबार पर तत्काल प्रभाव से सख्त कार्यवाही करवाई जाए, ताकि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रह सके। बता दें कि डिंडोरी मुख्यालय में दर्जनों पान दुकानों, गुमटियों और अनेक ढाबा में अवैध शराब धड़ल्ले से बिक रही हैं जिसके चलते मां नर्मदा की स्वच्छता अभियान पर भी असर पड़ता है और लोग नर्मदा तट पर भी शराब लेकर पहुंचते दिख रहे हैं जबकि डिंडोरी मुख्यालय में पूर्णतः शराबबंदी है बाबजूद शराब की आसानी से उपलब्धता प्रशासनिक के आला अधिकारियों से प्रश्न करने को बाध्य करता है।

इनका कहना है…

समय समय पर हमारे द्वारा अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही की जाती है, और सूचना पर लगातार कार्यवाही की जायेगी l

 दुर्गादास नगपुरे, टी आई, कोतवाली डिंडोरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button